बिहार में सहेली के घर कॉपी लेने गई 13 वर्षीय लड़की का युवक ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप
बांका (बिहार) में शनिवार को युवक ने हाथ-पैर बांधकर 13 वर्षीय लड़की का रेप किया और फरार हो गया। पीड़िता के पिता के अनुसार, उसकी बेटी सहेली के घर कॉपी लेने गई थी तभी लौटते समय आरोपी उसे बलपूर्वक उठाकर खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भागलपुर भेजा है।