बिहार में सहेली के साथ भागी विवाहिता को पुलिस ने पकड़ा, दोनों बोलीं- अलग नहीं रह सकते
बिहार के जमुई से पिछले महीने जंगल सफारी के दौरान अपने पति को छोड़कर सहेली के साथ फरार हुई महिला को पुलिस ने झारखंड में पकड़ लिया है। दोनों महिलाओं ने कहा कि वे एक-दूसरे को पसंद करती हैं और साथ रहना चाहती हैं। वहीं, विवाहिता ने अपने ससुरालवालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।