बिहार में सांप पकड़ने का वीडियो बनाने वाले युवक से लड़की को हुआ प्यार, घर से भागकर की शादी
भागलपुर (बिहार) में सोनम शर्मा नामक एक युवती ने घर से भागकर प्रेमी से शादी कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, युवक सोशल मीडिया पर सांप पकड़ने का वीडियो बनाकर शेयर करता था जिससे प्रभावित होकर सोनम ने उससे दोस्ती की और उनमें प्यार हो गया। शादी के लिए परिजन के राज़ी न होने पर उन्होंने मंदिर में शादी कर ली।