बिहार में सामान्य रूप से खुलेंगे सभी स्कूल, कॉलेज, दुकानें, मॉल व धार्मिक स्थल: सीएम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 संक्रमण की स्थिति सुधरने के बीच ऐलान किया है कि सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, मॉल, पार्क, उद्यान, धार्मिक स्थल, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल (पहली से 12वीं कक्षा तक), कोचिंग संस्थान सामान्य रूप से खुल सकेंगे। उन्होंने कहा कि 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट व खाने की दुकानें खुल सकेंगी।