बिहार में महिला को गोली मारकर भाग रहे बदमाशों को बहू ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
बेगूसराय (बिहार) में एक महिला द्वारा उसकी 60 वर्षीय सास को गोली मारकर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ने व पुलिस को सौंपने का मामला सामने आया है। महिला ने बदमाशों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया था। महिला के अनुसार, ज़मीन विवाद को लेकर उसकी सास पर हमला किया गया था। महिला की सास खतरे से बाहर है।