बिहार में सिपाही के 21,391 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी; 20 जून से भरे जाएंगे आवेदन
केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में सिपाही के 21,391 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 20 जून से आवेदन कर सकेंगे और आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹675 है जबकि एससी, एसटी वर्ग व महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹180 रहेगा।