बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, 5 लोगों के पास मिली प्रश्नपत्र की उत्तर कुंजी

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। पुलिस ने रविवार को परीक्षा के दौरान पटना के रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज से 6 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया था जिनमें से 5 के पास मिली उत्तर कुंजी प्रश्नपत्र से मैच कर गई है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Load More