बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा में पैसे लेकर पेपर हल कराने वाले गैंग के 7 लोग हुए गिरफ्तार

जमुई (बिहार) में सिपाही भर्ती परीक्षा में पैसे लेकर प्रश्न-पत्र हल कराने वाले सॉल्वर गैंग के 7 लोगों को एक लॉज से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 वॉकी-टॉकी, ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन और कई अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट बरामद किए हैं। बकौल पुलिस, आरोपी ब्लूटूथ डिवाइस के ज़रिए अभ्यर्थियों की मदद करने वाले थे।

Load More