बिहार में सियासी घटनाक्रम के बीच सीएम नीतीश ने राज्यपाल से मिलने का मांगा समय: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार में सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज सुबह 10:30 बजे मिलने का समय मांगा है। बकौल रिपोर्ट्स, नीतीश अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपकर एनडीए के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। नीतीश के शपथग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हो सकते हैं।