बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने आज किन-किन परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को गया में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसमें गया धाम में ₹120.15 करोड़ की लागत से बनने वाली धर्मशाला का शिलान्यास और बिहार लोक प्रशासन व ग्रामीण विकास संस्थान के मुख्य प्रशासनिक भवन का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री नीतीश ने 'दीदी की रसोई' नामक कैफे का भी उद्घाटन किया।