बिहार में सीएम से मिलने जा रहे विधायक को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर पीछे हटाया

बेगूसराय (बिहार) के सिमरिया धाम में शनिवार को एक समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने जा रहे सीपीआई विधायक रामरतन सिंह को मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर पीछे हटा दिया। सामने आए एक वीडियो में सुरक्षाकर्मी विधायक को पकड़कर हटाते दिखे। मुख्यमंत्री ने सिमरिया घाट में ₹115 करोड़ से बने घाट व पार्क का उद्घाटन किया है।

Load More