बिहार में सीढ़ियां चढ़ते समय लड़खड़ा कर गिरे राज्यपाल, सामने आया वीडियो
पटना (बिहार) के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मंत्री मुंगेरीलाल की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सीढ़ियां चढ़ते वक्त लड़खड़ा कर गिर गए। राज्यपाल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया और घटना का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, राज्यपाल को कोई गंभीर चोट नहीं आई।