बिहार में जबरन देह व्यापार कराने की सूचना पर रेड लाइट एरिया में हुई छापेमारी, 12 लोग पकड़े गए
अरवल (बिहार) में रविवार को जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में जबरन देह व्यापार कराए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 8 युवतियों और 4 युवकों को हिरासत में लिया। बकौल पुलिस, युवक शराब के नशे में थे और सभी लड़कियां दूसरे राज्यों की रहने वाली हैं। बकौल पुलिस, युवतियों के बयान के आधार पर कार्रवाई होगी।