बिहार में सेक्स रैकेट चलाने वाली 2 महिलाएं हुई गिरफ्तार, 2 लड़कियां कराई गईं मुक्त
गया (बिहार) में सराय रोड स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाएं 2 अन्य लड़कियों से देह व्यापार कराती थीं जिन्हें मुक्त करा लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मकान के एक कमरे से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं और 2 मोबाइल बरामद हुए हैं।