बिहार में 'आत्महत्या पर रील' बना रही थी महिला, फंदे से लटकने पर गई जान
खगड़िया (बिहार) में सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान एक महिला की फांसी के फंदे से लटककर मौत होने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला 'आत्महत्या पर रील' बना रही थी और इस दौरान फंदे से लटकने से उसकी जान चली गई। महिला के 4 बच्चे हैं और उसका पति मज़दूरी करता है।