बिहार में सोशल मीडिया प्रयोग करने से रोके जाने पर महिला ने शादी के 15 दिन बाद पति को छोड़ा
हाजीपुर (बिहार) में एक महिला ने सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से रोके जाने पर शादी के 15 दिन बाद पति को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि महिला इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करती थी और उसके ससुरालवालों ने उसे ऐसा करने से रोका था। वहीं, विवाद के बाद पिस्तौल लेकर आए महिला के भाई को गिरफ्तार किया गया है।