बिहार में स्कूल की लैब में गैस लीक होने से बेहोश हुईं 18 बच्चियां

मुंगेर (बिहार) में एक निजी स्कूल की केमिस्ट्री लैब में कथित तौर पर गैस लीक होने के बाद शुक्रवार को कम-से-कम 18 बच्चियां बेहोश हो गईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल पुलिस, स्कूल में कीटनाशक का छिड़काव हुआ था व बच्चियों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। घटना के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।

Load More