बिहार में स्कूल के वक्त मछली पकड़ते दिखे बच्चे, टीचर के बुलाने पर भी नहीं गए वापस
जमुई (बिहार) के एक प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सामने आया है जिसमें स्कूल के समय में बच्चे मछली पकड़ते दिख रहे हैं। स्कूल की प्रधान शिक्षिका प्रीति कुमारी ने कहा कि बच्चों ने सुबह प्रार्थना की और फिर स्कूल के पास बने तालाब में जाल डलते देखकर भाग गए। वीडियो में प्रीति इन बच्चों को वापस बुलाती दिख रही हैं।