बिहार में स्कूल के हॉस्टल से अचानक लापता हुईं 4 नाबालिग छात्राएं

सीतामढ़ी (बिहार) में भारत-नेपाल सीमा के नज़दीक स्थित एक स्कूल के हॉस्टल से चार नाबालिग छात्राएं अचानक लापता हो गई हैं। चारों छात्राएं बीते 2 अक्टूबर से लापता हैं और परिजन को उनकी जानकारी न मिलने के बाद मामला सामने आया है। लापता हुईं छात्राओं में से तीन झारखंड व एक बिहार की रहने वाली है।

Load More