बिहार में स्कूल में शराब पीने पर प्रिंसिपल व शिक्षक हुए अरेस्ट; बच्चे बोले- कैसा लग रहा सर?
खगड़िया (बिहार) में प्रिंसिपल और एक शिक्षक द्वारा स्कूल में बैठकर शराब पीने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सामने आए एक वीडियो में गिरफ्तार किए जा रहे शिक्षक से बच्चे 'कैसा लग रहा है सर?' पूछते नज़र आ रहे हैं।