बिहार में स्कूल से घर लौट रहे छात्रों को बोलेरो ने मारी टक्कर; 3 छात्रों की हुई मौत
बेतिया (बिहार) में शुक्रवार को एक तेज़ रफ्तार बोलेरो ने कई स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी जिससे 3 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, छात्रों के स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट वक्त बेतिया-मोतिहारी मुख्य सड़क पर यह हादसा हुआ।