बिहार में स्कूल से लौट रहा 10 वर्षीय छात्र हुआ किडनैप, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में सोमवार को स्कूल से लौट रहे एक 10 वर्षीय छात्र का कथित तौर पर अपहरण हो गया। मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें 2 लोग बच्चे को बाइक पर ले जाते दिख रहे हैं। बच्चे के पिता के अनुसार, स्कूल वैन के ड्राइवर से पता चला कि उसने बेटे को घर के पास छोड़ा था।