बिहार में स्कॉर्पियो के बोनट पर चढ़कर तमंचे से 3 बर्थडे केक काटते युवक का वीडियो हुआ वायरल
जहानाबाद (बिहार) में स्कॉर्पियो कार के बोनट पर चढ़कर एक युवक के तमंचे से 3 बर्थडे केक काटने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक चाकू से केक काटने जा रहा होता है तभी उसका एक साथी उसे तमंचा थमा देता है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने वीडियो की जांच कराने की बात कही है।