बिहार में स्टेशन पर ट्रेन रोकना भूला चालक, याद आने पर आधा किमी पीछे लौटा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छपरा (बिहार) के मांझी हॉल्ट पर बुधवार को उत्सर्ग एक्सप्रेस का लोको पायलट ट्रेन रोकना भूल गया और आधा किलोमीटर आगे जाकर याद आने पर ट्रेन को मांझी पुल पर बीचों-बीच रोक दिया। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रेन वहां करीब 20-मिनट तक रुकी रही और फिर चालक उसे वापस हॉल्ट पर लेकर गया जिसके बाद यात्री ट्रेन में चढ़े।