बिहार में स्टेशन मास्टर को दी गई धमकी, कहा गया '₹1.5 करोड़ दो नहीं तो वंदे भारत नहीं चलने देंगे'
पटना (बिहार) के राजेंद्र नगर टर्मिनल के स्टेशन प्रबंधक को धमकी भरा पत्र भेजकर ₹1.5 करोड़ की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि रुपए न मिलने पर वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस और जन शताब्दी ट्रेनों को नहीं चलने दिया जाएगा। रेल डीएसपी ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।