बिहार में स्मैक तस्कर को पकड़ने के बाद थानाध्यक्ष ने रिश्वत लेकर छोड़ा, हुए निलंबित
पूर्णिया (बिहार) के एसपी आमिर जावेद ने जानकीनगर थाने के अध्यक्ष महेश कुमार यादव को एक स्मैक तस्कर को पकड़ने के बाद रिश्वत लेकर उसे छोड़ने के आरोप में निलंबित किया है। बकौल रिपोर्ट्स, थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से रिश्वत लेने के प्रमाण मिले हैं। वहीं, ओम प्रकाश को जानकीनगर का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है।