खगड़िया (बिहार) में पुलिस ने ₹50,000 के कुख्यात इनामी बदमाश रणवीर यादव को उसके 2 सहयोगियों सहित गिरफ्तार किया है। हत्या, लूट, रंगदारी के एक दर्जन से अधिक मामलों में रणवीर फरार था और वह खगड़िया के टॉप 10 बदमाशों में शामिल है। आरोपियों के पास से 2 देसी कट्टे, 5 कारतूस, 3 मोबाइल व 1 कार बरामद हुई है।