बिहार में 5 हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से ₹5-₹6 लाख के गहने लूटे, हुए फरार
सिवान (बिहार) में सोमवार को 5 बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप से बंदूक के बल पर ₹5-₹6 लाख के गहने व ₹30,000 कैश लूट लिया और फिर फरार हो गए। घटना के सीसीटीवी फुटेज में बदमाश बंदूक लहराते हुए शॉप में घुसते और लूटपाट करते दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों ने एक ग्राहक से भी ₹12,000 लूट लिए।