बिहार में हथियारबंद बदमाशों ने व्यवसायी से ₹2 लाख लूटे, लैपटॉप व स्कूटर भी लेकर हुए फरार
समस्तीपुर (बिहार) में सोमवार रात को हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यवसायी से ₹2 लाख लूट लिए और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बदमाशों ने व्यवसायी से उसका लैपटॉप व स्कूटर भी लूट लिया और लूटपाट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।