बिहार में हलाल सर्टिफिकेशन वाले उत्पादों पर लगाएं प्रतिबंध: सीएम को लिखे पत्र में गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा, "भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हलाल कारोबार न सिर्फ संविधान के खिलाफ है, अपितु देशद्रोह है।" बकौल गिरिराज, हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर भारत के बाज़ार का इस्लामीकरण किया जा रहा है।