बिहार में हवलदार के बेटे की उसके दोस्तों ने गोली मारकर की हत्या, अधजले शव को नदी में फेंका
भोजपुर (बिहार) में सोमवार को एक हवलदार के 18-वर्षीय बेटे ओमकेश का अधजला शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक के दोस्तों ने गोली मारकर ओमकेश की हत्या करने के बाद पेट्रोल छिड़ककर शव को जलाया था और फिर अधजले शव को बोरी में भरकर नदी में फेंक दिया था। एक युवक को हिरासत में लिया गया है।