बिहार में हिंसा के मामले में कुल 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया है: डीजीपी
बिहार के डीजीपी आर.एस.भट्टी ने राज्य में हुई हिंसा के लेकर कहा है कि वर्तमान में पूरे राज्य में सुरक्षा की व्यवस्था नियंत्रित है और कुल 109 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, हिंसा में एक शख्स की मौत हुई है। बकौल डीजीपी, सासाराम में बम का प्रयोग करते वक्त घायल हुए लोगों की इलाज के बाद गिरफ्तारी होगी।