बिहार में हुई फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने किया जारी, बताया- साज़िश के तहत चलाई गई गोली
बिहार पुलिस ने कटिहार में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग की घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज में एक युवक भीड़ में घुसते और गोलियां चलाते दिख रहा है। यह एक साज़िश के तहत किया गया।" बकौैल पुलिस, फायरिंग की घटना में 2 लोगों की मौत हुई।