बिहार में हुए सड़क हादसे में मरने वाले लोगों में शामिल थीं ऐक्ट्रेस आंचल समेत 4 भोजपुरी हस्तियां
बिहार के कैमूर ज़िले में रविवार को हुए सड़क हादसे में मरने वाले 9 लोगों में भोजपुरी सिनेमा की 4 हस्तियां भी शामिल थीं। इनकी पहचान ऐक्ट्रेस आंचल तिवारी, ऐक्ट्रेस सिमरन श्रीवास्तव, सिंगर छोटू पांडे और गीतकार सत्यप्रकाश मिश्रा उर्फ बैरागी के रूप में हुई है। गौरतलब है कि इस हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हुई थी।