बिहार में होली के बीच रखी गई ट्रेनिंग में शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों का कटेगा वेतन

बिहार राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी आदेशानुसार, शिक्षा विभाग द्वारा होली के बीच रखी गई ट्रेनिंग में शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों को चिह्नित कर उनका एक सप्ताह का वेतन काटा जाएगा। दरअसल, विभाग द्वारा कक्षा 1-5 तक के करीब 20,000 शिक्षकों के लिए 25-30 मार्च तक 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।

Load More