बिहार में ज़मीन के विवाद में की गई महिला की हत्या, दूसरे दिन होनी थी उसके बेटे की शादी
गोपालगंज (बिहार) में बुधवार को ज़मीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से एक महिला की पिटाई कर दी जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को महिला के सबसे बड़े बेटे की शादी होनी थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।