बिहार में ज़मीन हड़पने की नीयत से सौतेले बेटे ने ज़िंदा मां का बनवाया मृत्यु प्रमाणपत्र
जमुई (बिहार) में एक शख्स द्वारा ज़मीन हड़पने की नीयत से अपनी ज़िंदा सौतेली मां का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने मामले की जांच कर इस प्रमाणपत्र को निरस्त करने की मांग की है। एक अधिकारी के मुताबिक, गलत प्रमाणपत्र जारी करने के लिए दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।