बिहार में ज़िंदा पति को मृत बताकर महिला ने एलआईसी से ठगे ₹15 लाख, 3 साल बाद गिरफ्तार
गया (बिहार) से पुलिस ने एक महिला को एलआईसी से ₹15 लाख ठगने के मामले में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, महिला ने नवंबर 2020 में अपने ज़िंदा पति का फर्ज़ी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर एलआईसी से उसके बीमा पॉलिसी के ₹15 लाख का भुगतान कराया था। इससे पहले उसकी मदद करने वाला एक एलआईसी एजेंट गिरफ्तार हुआ था।