बिहार में ₹1 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार से मवेशियों के लिए चारा ढोने का वीडियो हुआ वायरल
समस्तीपुर (बिहार) में करीब ₹1 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार से मवेशियों का चारा ढोने का वीडियो वायरल हो रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, यह कार समस्तीपुर के जितवारपुर निवासी अंशु की है जो पेशे से किसान हैं। अंशु के मुताबिक, वह कार पर चारा लादकर घर ले जा रहे थे, तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।