बिहार में ₹25,000 की रिश्वत लेते पकड़े गए सीओ, निक्कर व टी-शर्ट में ही साथ ले गई विजिलेंस टीम
विजिलेंस टीम ने मंगलवार को सीतामढ़ी (बिहार) में डुमरा के सर्कल ऑफिसर (सीओ) चंद्रजीत प्रकाश को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए घर से गिरफ्तार किया। सीओ ने एक ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के एवज़ में ₹50,000 मांगे थे। छापेमारी के समय सीओ निक्कर व टी-शर्ट पहने नंगे पांव थे और विजिलेंस टीम उन्हें इसी स्थिति में साथ ले गई।