बिहार में ₹3.5 करोड़ कीमत की सोने के बिस्किट के साथ पकड़ा गया महाराष्ट्र का युवक
पूर्णिया (बिहार) में पुलिस ने ₹3.53 करोड़ कीमत की 5.840 किलोग्राम सोने के बिस्किट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है और डिलीवरी बॉय का काम करता है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में एक शख्स ने उसे सोना देकर पटना ले जाने के लिए कहा था।