बिहार में ₹5 में पॉलिटेक्निक व ₹10 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है: राज्य के मंत्री सुमित
बिहार सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा है, "राज्य के सरकारी कॉलेजों में ₹5 में पॉलिटेक्निक और ₹10 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है।" उन्होंने कहा, "बिहार के छात्रों को अब नोएडा या बेंगलुरु जाकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए ₹1.5 लाख, ₹2 लाख या ₹3 लाख खर्च करने की ज़रूरत नहीं है।"