बिहार में ₹5 लाख का इनामी नक्सली हुआ गिरफ्तार, 2 एके-47 राइफल की गईं बरामद
बिहार पुलिस ने बताया है कि ₹5 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली रामबाबू राम उर्फ राजन और उसके दस्ते के ज़ोनल कमांडर रामबाबू पासवान उर्फ धीरज को सारण से गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियोें के पास से 2 एके-47 राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। रामबाबू राम पर 30 से अधिक मामले दर्ज हैं।