बिहार में ₹90 लाख की लागत से बनी सड़क को शख्स ने हाथ से उखाड़ा, वीडियो आया सामने
मुंगेर (बिहार) में ₹90 लाख की लागत से बनी सड़क को एक शख्स द्वारा हाथ से उखाड़ने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, "खुलेआम डाका डाला जा रहा।" मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता सुकेश ने बताया, "रात में बिना अनुमति काम किया गया है, ठेकेदार को पेमेंट नहीं किया जाएगा।"