बिहार लघु उद्यमी योजना का सीएम ने किया शुभारंभ, 94 लाख परिवारों को मिलेंगे ₹2-₹2 लाख
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार लघु उद्यमी योजना का शुभारंभ करते हुए योजना का पोर्टल लॉन्च किया है। योजना के तहत 94 लाख गरीब परिवारों को व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹2-₹2 लाख की आर्थिक मदद मिलेगी। वैसे परिवार जिनकी आय ₹6,000/माह से कम है उसके सदस्य इस योजना के लिए 20 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।