बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हज़ारी की पत्नी समस्तीपुर से मेयर पद का चुनाव हारीं

समस्तीपुर (बिहार) नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हज़ारी की पत्नी संध्या हज़ारी हार गई हैं। समस्तीपुर नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन रहीं अनिता राम ने जीत हासिल की और उन्होंने दूसरे स्थान पर रहीं अनीता देवी को 11,561 वोटों से शिकस्त दी। समस्तीपुर नगर निगम से उप-मेयर पद पर रामबालक पासवान विजयी रहे।

Load More