बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हज़ारी ने पद से दिया इस्तीफा, मंत्री बनने की हैं अटकलें
बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष व जेडीयू नेता महेश्वर हज़ारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब उनके नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 4 बार विधायक चुने गए हज़ारी वर्तमान में कल्याणपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। लंबे समय से जेडीयू से जुड़े हज़ारी राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।