बिहार विधानसभा में केके पाठक को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी विधायकों पर भड़के सीएम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को राज्य विधानसभा में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को हटाए जाने की मांग कर रहे विपक्षी विधायकों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी को हटाने की मांग करना गलत है। उन्होंने कहा, "जो सबसे ईमानदार अधिकारी हैं, आप उनके खिलाफ कार्रवाई (करने की मांग) कर रहे हैं।"