बिहार विधानसभा में महिलाओं की मौजूदगी में भद्दी बातें की गईं: नीतीश की टिप्पणी पर पीएम मोदी
जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा में महिलाओं की मौजूदगी में भद्दी बातें की गईं। उन्होंने मध्य प्रदेश में कहा, "कोई शर्म नहीं है उनको...I.N.D.I. गठबंधन का एक भी नेता...माताओं-बहनों के इतने भयंकर अपमान के खिलाफ एक शब्द बोलने को तैयार नहीं हुआ।"