बिहार विधानसभा में हंगामा कर रहे बीजेपी विधायकों को वीडियो में बाहर निकालते दिखे मार्शल
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को कथित तौर पर शिक्षक भर्ती नीति को लेकर वेल में हंगामा कर रहे बीजेपी के 2 विधायकों को स्पीकर ने बाहर निकलवा दिया। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ मार्शल एक विधायक का हाथ पकड़कर जबकि दूसरे विधायक को उठाकर बाहर ले जाते दिख रहे हैं।